बरेली, फरवरी 11 -- बरेली। बरेली कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की द्वितीय एवं तृतीय छात्र इकाई ने बुधवार को डॉ. यशार्थ गौतम एवं डॉ. बृजवास कुशवाहा के निर्देशन में नशामुक्ति के लिए जागरुकता रैली निकाली। युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति, उसके दुष्परिणाम और रोकथाम के उपायों पर चर्चा की गई। स्वयंसेवकों ने सिकलापुर एवं खुर्रमगोटिया की मलिन बस्तियों रैली निकालकर जागरूक किया। रैली में स्वयंसेवक अर्जुन, नूर उल नवी, अमित आदि ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...