भभुआ, मई 23 -- (पेज चार) भभुआ। शहीद संजय सिंह महिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना एक एवं दो के स्वयंसेवकों का आवासीय प्रशिक्षण शिविर दूसरे के दिन शुक्रवार को भी संचालित हुआ। इस दौरान स्वयंसेवक चैनपुर प्रखंड के भगवानपुर एवं जगरिया में पहुंचकर गांव का भ्रमण किए। लोगों को समाज में फैली कुरीतियों के बारे में बताया। साथ ही गांव में एवं घरों के आसपास साफ-सफाई रखने, पर्यावरण को दूषित होने से बचाने, घर के आसपास पौधरोपण करने आदि की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. तारा सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुमन सिंह एवं डॉ. पंकज कुमार सिंह ने किया। मौके पर डॉ. शिव कुमार पांडेय, प्रिंस कुमार, संजीव कुमार, अमित कुमार, सतीश कुमार आदि मौजूद थे। देसी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार भभुआ। नगर थाने की पुलिस ने क्षेत्र के चांदो...