आगरा, जून 23 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का वन विहार कार्यक्रम रविवार को शहर के एटा रोड नदरई के समीप स्थित शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में हुआ। इस दौरान भगवा ध्वज लगाया गया। इसके बाद स्वयं सेवकों ने खेलकूद, योग आसन व अन्य मस्ती के कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी स्वयंसेवकों ने संघ की प्रार्थना दोहराई। वन विहार कार्यक्रम के दौरान नगर प्रचार प्रमुख वैभव उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रम के लिए एक माह से ही नगर की कार्यकारिणी सभी बस्तियों में संपर्क किया, स्वयंसेवकों के रजिस्ट्रेशन किए गए। कार्यक्रम में लगभग 1800 स्वयंसेवक शामिल हुए हैं। सबसे पहले भगवा ध्वज लगाकर स्वयंसेवकों ने खेलकूद योग आसन किए। मुख्य वक्ता एटा विभाग के सह विभाग कार्यवाह संजीव पांडे ने संगठन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस विजयदशमी से संघ अप...