गाजीपुर, अक्टूबर 9 -- पतार, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी समारोह के तहत बुधवार को लठ्ठूडीह-दुबिहां मोड़ पर शस्त्र पूजन और पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शस्त्र पूजन से हुई, जिसके बाद स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। बौद्धिक सत्र को संबोधित करते हुए संघ के सह व्यवस्था प्रमुख नीरज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि संघ विकट परिस्थितियों में भी राष्ट्र धर्म का पालन करते हुए सेवा, समर्पण और संगठन के बल पर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देता है। उन्होंने कहा कि हमें ऐसे कार्य करने चाहिए, जिससे राष्ट्र और समाज मजबूत हों। संघ एकता का प्रतीक है, जो हिंसा नहीं बल्कि संगठन और सहयोग के सिद्धांत पर काम करता है। बौद्धिक के बाद पथ संचलन लठ्ठूडीह स्थित आईटीआई से प्रारंभ होकर दुबिहां मोड़ बाजार, घटेश्वर नाथ मंदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.