मुजफ्फर नगर, फरवरी 22 -- महावीर चौक स्थित राजकीय पुस्तकालय का रविवार को एनएसएस के स्वयंसेवकों ने भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय की सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। रविवार को डीएवी पीजी कॉलेज के एनएसएस के स्वयंसेवकों ने एनएसएस प्रभारी डा. देवेश त्यागी और डा. राजीव कुमार, सदस्य बाल कल्याण समिति ने राजकीय जिला पुस्तकालय का भ्रमण किया। राजकीय जिला पुस्तकालय के प्रभारी डॉ रणवीर सिंह ने छात्र-छात्राओं को लाइब्रेरी के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बुक नोट बुके और स्क्रीन से पन्नों की ओर अभियान के बारे में भी जानकारी दी और छात्र छात्राओं से लाइब्रेरी की सदस्यता ग्रहण करने का आग्रह किया। छात्र-छात्राओं ने लाइब्रेरी का भ्रमण कर पुस्तकों को देखा और पुस्तकों की ओर लौटने का स...