वाराणसी, फरवरी 2 -- वाराणसी। शिवपुर कंपोजिट विद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना की चतुर्थ इकाई के सात दिनी शिविर के अंतिम दिन काव्यपाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। शालिनी गुप्ता एवं मैत्रेई राय ने काव्यपाठ किया। अदिति, नितिशा और काजल यादव ने भजन सुनाया। स्वाति श्रीवास्तव और कीर्ति सिंह ने नृत्य प्रस्तुति दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शुभांगी श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान सभासद बालराम कन्नौजिया, कंपोजिट विद्यालय शिवपुर के प्रधानाध्यापक पंकज दीक्षित भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...