प्रयागराज, फरवरी 22 -- इलाहाबाद डिग्री कॉलेज के कीडगंज परिसर में रविवार को स्वयंसेवकों का सप्ताहांत कार्यक्रम आयोजित हुआ। स्वयंसेवकों ने परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। वहीं, छात्रा शाखा, जीरो रोड परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठवें दिन योगाभ्यास, मानसिक स्वास्थ्य पर व्याख्यान और मलिन बस्ती भ्रमण हुआ। स्वयंसेविकाओं ने स्वच्छता, स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाते हुए सामाजिक दायित्व निभाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...