अमरोहा, जनवरी 26 -- जेएस हिंदू इंटर कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर के चौथे दिन मतदाता जागरूकता दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डा. धर्म सिंह रहे। कहां की मजबूत लोकतंत्र तब होगा जब सब लोग मतदान को सर्वोपरि समझते हुए अपनी जिम्मेदारी समझेंगे समय से अपना वोट बनवाएं और चुनाव के दिन सत प्रतिशत अपना वोट डालें और डलवाए। प्रधानाचार्य डा. गजेंद्र पाल सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग संयमित एवं नियमित रूप से शिविर में बताए गए नियमों का पालन करें और अपने ज्ञानार्जन में वृद्धि करें। स्वयंसेवकों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई एवं रैली को हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा. शिव शंकर यादव ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.