बिजनौर, नवम्बर 28 -- डीएम जसजीत कौर द्वारा कलक्ट्रेट परिसर से आपदा मित्र योजना के तहत प्रथम चरण में 50 स्वयंसेवकों को आपदा प्रशिक्षण के लिए हरी झंडी दिखाकर एसडीआरएफ लखनऊ के लिए रवाना किया गया। शुक्रवार को डीएम जसजीत कौर ने बताया कि आपदा मित्र प्रशिक्षण प्राप्त कर जिले में आपदा का सामना करने में सक्षम बनेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद आपदा मित्र जिले में फस्र्ट रिस्पांडर के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने एनसीसी, एनएसएस व एनजीओ में से इन स्वयंसेवकों का चयन किया है। इन सभी को 12 दिन के प्रशिक्षण के लिए एसडीआरएफ लखनऊ भेजा जा रहा है। केंद्र सरकार की तरफ से सामुदायिक जागरूकता से आपदाओं के समय होने वाले नुकसान को कम करने लिए इस योजना को लागू किया जा रहा है। आपदा मोचक निधि से आपदा मित्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.