कानपुर, जनवरी 1 -- कानपुर। कलेक्ट्रेट से आपदा मित्र योजना के अंतर्गत द्वितीय चरण में 32 स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण के लिए हरी झंडी दिखाकर एसडीआरएफ मुख्यालय लखनऊ के लिए रवाना किया। एडीएम विवेक चतुर्वेदी ने हरी झंडी दिखाई। एडीएम ने बताया कि आपदा मित्र प्रशिक्षण प्राप्त कर जिले में आपदा का सामना करने में सक्षम बनेंगे। प्रशिक्षण के बाद आपदा मित्र जिले में फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। आपदा मोचक निधि से आपदा मित्र परियोजना संचालित की जाएगी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दिशा निर्देशों पर इन स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन, आपदा पूर्व तैयारी, भूकंप सुरक्षा, खोज एवं बचाव, अग्नि सुरक्षा, बरसात के मौसम में बाढ़, आकाशीय बिजली, सीपीआर आदि का निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला आपदा विशेषज्ञ जुगबी...