अल्मोड़ा, जनवरी 10 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का प्राथमिक शिक्षा वर्ग-2026 का शनिवार को समापन हुआ। बाड़ेछीना में हुए इस प्रशिक्षण वर्ग में स्वयंसेवकों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। दो जनवरी से शुरू हुए इस नौ दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में शिक्षार्थियों को संघ की रीति-नीति, शारीरिक दक्षता और बौद्धिक विकास का प्रशिक्षण दिया। इसमें प्रतिदिन दो संघ स्थान, नौ बौद्धिक सत्र, सात शिक्षार्थी संवाद सत्र और सात चर्चा सत्रों का आयोजन हुआ। समापन समारोह में वर्ग कार्यवाह सुरेश कांडपाल ने वर्ग के ध्येय वाक्य (सुभाषित) को आत्मसात करने का आह्वान किया। यहां बसंत तिलारा, भूपेंद्र गोबाड़ी, कमल, वीरेंद्र, शंकर मेहरा, गिरजा शंकर पाठक, राजेश राठौर, राजेंद्र जोशी, भूपेंद्र सिंह भंडारी, चंद्र प्रकाश फूलोरिया, नंदन बिष्ट, अनिल कांडपाल, भूपेंद्र गोबाड़ी, गणेश...