मेरठ, फरवरी 16 -- आरएसएस के शताब्दी वर्ष को लेकर महानगर के पश्चिम क्षेत्र में रविवार को चार अलग-अलग स्थानों पर 'विराट हिंदू सम्मेलन' का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रचेतना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरण का आह्वान किया गया। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। पल्लवपुरम फेज-1 स्थित सप्तऋषि पार्क (सीनियर सिटीजन पार्क) में मुख्य कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवकों ने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि माना है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर राम मंदिर अभियान और कोरोना काल के सेवा कार्यों तक में स्वयंसेवकों के बलिदान और समर्पण को रेखांकित किया। वहीं, रोहटा रोड (सरस्वती विहार) में आयोजित सम्मेलन में वृंदावन से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.