गोरखपुर, जनवरी 20 -- गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर इकाई ने युवा पखवाड़ा के तहत आयोजित 'स्वयंसिद्ध' कार्यक्रम के चौथे दिन सामान्य ज्ञान एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन डीडीयू के गणित एवं सांख्यिकी विभाग में किया। अभाविप गोरक्ष प्रांत के प्रांत शोध कार्य सह-प्रमुख डॉ. हर्षवर्धन सिंह, सेवार्थ विद्यार्थी सह-संयोजक किशन मिश्रा तथा विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष विभांशु सिंह मौजूद रहे। विद्यार्थी परिषद की ओर से बताया गया कि मेहंदी, चित्रकला प्रतियोगिता, विभिन्न प्रकार के खेल, सामान्य ज्ञान, रंगोली एवं निबंध जैसी विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। छह दिवसीय इस आयोजन के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इसी क्रम में पर्यावरण के पांच आयाम- जन, जल, जंगल, जमीन और जानवर विषय पर निबंध प्रतियोगिता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.