भागलपुर, फरवरी 19 -- भागलपुर, वरीय संवााददाता। नगर निगम प्रशासन ने पीएम स्वनिधि योजना के तहत शहर के स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण दिलाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। बुधवार को निगम अधिकारियों और बैंक प्रतिनिधियों के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक में 1160 चिह्नित लाभार्थियों को ऋण देने का निर्णय लिया गया। सिटी मैनेजर विनय कुमार यादव ने बताया कि तय मानकों के अनुसार कागजात जमा होते ही बैंकों के माध्यम से ऋण वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। निगम का लक्ष्य सभी पात्र लाभार्थियों को सरकार द्वारा दी जाने वाली वित्तीय सहायता और अन्य सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...