सोनभद्र, जनवरी 27 -- सोनभद्र। संत कीनाराम महिला पीजी कालेज राबर्ट्सगंज के निदेशक मनुश्री, संत कीनाराम पीजी कालेज के प्राचार्य डा. गोपाल सिंह और संत कीनाराम सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल के निदेशक अंकित सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर छात्र छात्राओं ने सब का मनमोह लिया। वहीं स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ गोपाल सिंह ने सभी प्रतिभागियो को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हमारा लोकतंत्र दुनिया का सबसे बड़ा और मजबूत लोकतंत्र है। इसे और मजबूती और ताकत प्रदान करने के लिए हमें अपनी पुरातन पद्धति को नये कलेवर में ढाल कर स्वदेशी को अपना कर विश्व में अपना परचम लहराना होगा। स्वदेशी से ही देश का विकास होगा। हम स्वदेशी अपना कर चीन अमेरिका सहित विदेशी ताकतो को आर्थिक रूप से कमजोर कर ...