रायबरेली, नवम्बर 23 -- हरचंदपुर। ब्लाक मुख्यालय के सभागार में रविवार को भाजयुमों द्वारा आयोजित आत्म निर्भर भारत युवा सम्मेलन में स्वदेशी सामान को क्रय करने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि भाजयुमो अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनुराग मिश्र ने कहा 2047 तक देश विश्व गुरु बनेगा। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हर्षित सिंह तोमर ने की। जिला महामंत्री अनुज मौर्य अनमोल मिश्र, अनिकेत सिंह, सुहैल रजा, कैलाश सिंह, विकास मिश्र, अभय रावत आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...