हल्द्वानी, जनवरी 12 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता स्वदेशी जागरण मंच ने सोमवार को हल्द्वानी स्टेडियम में स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया। दौड़ स्टेडियम से तिकोनिया चौराहे होते हुए वापस स्टेडियम तक आयोजित की गई। दौड़ का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल एवं मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर किया। पहले स्थान पर रहे खुशी और लोकेश को 3100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। द्वितीय स्थान पर रहे मोहित और दीपा को 2100 और तृतीय स्थान पर रहे मयंक राठौर और पायल को 1100 रुपये नगद पुरस्कार दिया गया। 25 प्रतिभागियों को लकी ड्रॉ के माध्यम से विशेष पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में प्रांत संयोजक विपिन कर्णवाल, प्रांत समन्वयक पदम शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. निर्मला पंत, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक, ...