मुरादाबाद, जनवरी 11 -- मुरादाबाद। अखिल भारतीय विचार विभाग प्रमुख स्वदेशी जागरण मंच की ओर से रविवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। डॉ.राजीव कुमार ने बताया कि स्वामी विवेकानंद की जयंती, जिसे राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है, भारत के लिए गहरे राष्ट्रीय और सभ्यतागत महत्व का दिन है। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान अपने सभी सहयोगी एवं समवैचारिक संगठनों के साथ मिलकर पूरे देश भर में 'रन फॉर स्वदेशी' अथवा 'स्वदेशी संकल्प दौड़' का आयोजन कर रहा है। मुरादाबाद महानगर में स्वदेशी संकल्प दौड़ पांच चरणों में आयोजित होगी,जिसमें प्रथम चरण 12 जनवरी को पंचायत भवन से प्रारंभ होगी। इस अवसर पर प्रांत संयोजक कपिल नारंग, प्रशांत शर्मा, नीरज सोलंकी व राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.