छपरा, दिसम्बर 12 -- छपरा, एक संवाददाता। विदेशी वस्तुओं के वहिष्कार से ही भारत विश्व गुरु का स्थान हासिल कर सकता है। शुक्रवार को फोरलेन स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने यह बातें कही। भाजपा जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने के लिए हर व्यक्ति को संकल्प लेने की जरूरत है। पूर्व विधायक डॉ सीएन गुप्ता ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से हमारे यहां निर्मित वस्तुएं मार्केट में नहीं चल पा रही है।पूर्व विधायक ज्ञानचंद माझी ने कहा कि गांव गांव तक लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता है। बैठक में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान व अटल जन्म शताब्दी 25 दिसंबर 2025 से 25 दिसंबर 2026 तक मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, पूर्...