रुद्रपुर, अक्टूबर 7 -- रुद्रपुर। भाजपा के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला मंगलवार को भाजपा कार्यालय में हुई। इसमें स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और स्थानीय उद्योगों को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि दीवाली, भैया दूज, छठ जैसे त्योहारों में स्वदेशी वस्तुओं की खरीद को प्राथमिकता देकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। कहा कि आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक नहीं, बल्कि मानसिक और सामाजिक आत्मविश्वास का प्रतीक है। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिलास्तर और मंडल स्तर के पदाधिकारियों को अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, मेयर विकास शर्मा, जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.