प्रयागराज, दिसम्बर 23 -- प्रयागराज, संवाददाता। उत्तर मध्य सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) में लगे स्वदेशी मेले में मंगलवार को विविध गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों को आनंदित किया। स्वदेशी प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के अंतर्गत पाक कला, सलाद सजावट एवं केक प्रतियोगिता हुई। सलाद सजावट प्रतियोगिता में समीर साहू तथा केक प्रतियोगिता में अमिता गुप्ता एवं शिखा केसरवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में सीमा श्रीवास्तव, श्वेता टंडन एवं अजय शुक्ला शामिल रहे। मेला अध्यक्ष डॉ कृतिका अग्रवाल एवं मेला प्रमुख काशी प्रांत अरुण कुमार त्रिपाठी ने विजेताओं को सम्मानित किया। सायंकालीन सांस्कृतिक संध्या में सूफी गायक रजनीश तिवारी के भजनों ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। जबकि कार्यक्रम का संयोजन प्रभात कुमार ने किया।

हिंदी हिन्दु...