लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 2 -- गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर लखीमपुर खीरी में मिशन शक्ति 5.0 के तहत शहर के राजापुर चौराहे स्थित आकांक्षा स्टोर परिसर में प्रशासन की ओर से आयोजित स्वदेशी मेला में स्थानीय महिलाओं की भागीदारी ने माहौल को उत्सवपूर्ण बना दिया। मेले में स्वयं सहायता समूह , ओडीओपी और खादी ग्रामोद्योग से जुड़ी महिलाओं ने अपने-अपने स्टॉल सजाए और अपने हस्त निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री कर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। चाहे वह मिट्टी के खिलौने, घरेलू सजावट की वस्तुएं हों या पारंपरिक खाद्य सामग्री हर स्टॉल ने दर्शकों को अपनी ओर खींचा। परियोजना निदेशक (डीआरडीए) एसएन चौरसिया और डीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह भी मेले में पहुंचे और महिलाओं के उत्साह व हौसले को बढ़ाया। उन्होंने न केवल उत्पादों को खरीदा बल्कि महिलाओं को उनकी मेहनत और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.