कन्नौज, अक्टूबर 12 -- कन्नौज,संवाददाता। शहर के बोर्डिंग ग्राउंड में चल रहे यू.पी. इंटरनेशनल ट्रेड शो स्वदेशी मेला में शनिवार को सांस्कृतिक विभाग के सहयोग से म्यूज़िक ग्रुप द्वारा प्रस्तुत लोक गायन व भजन संध्या ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेले में स्थानीय उत्पादों जैसे हस्तशिल्प, इत्र, आयुर्वेदिक सामग्री, गृह सज्जा, खाद्य वस्तुएं व हैंडलूम के सैकड़ों स्टॉल लगे हैं, जहां लोगों द्वारा जमकर खरीदारी की जा रही है। साथ ही, प्रतिदिन आयोजित सांस्कृतिक व जनजागरूकता कार्यक्रमों से स्थानीय कलाकारों को मंच मिल रहा है और जनपद की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिल रही है। इसी क्रम में रविवार को शाम 5:30 बजे एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध कवि अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे। यह मेला न सिर्फ व्यापारिक अवसरों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.