कटिहार, दिसम्बर 7 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि स्वदेशी जागरण मंच द्वारा महेश्वरी एकेडमी मैदान में आयोजित किए जाने वाले स्वदेशी मेला को लेकर भूमि पूजन व ध्वजारोहण किया गया। मंच के प्रदेश सह संयोजक विनय भूषण ने कहा कि मेला में स्टाल लगाने को लेकर स्वदेशी सामान बनाने वाले लोगों व कंपनियों से भी बात की जा रही है। मंच के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारी की समीक्षा की गई। प्रदेश सह संयोजक ने कहा 20 दिसंबर से दो जनवरी तक आयोजित किए जाने वाले मेला का उद्देश्य आमलोगों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को लेकर जागरूक करने के साथ आमलोगों को होने वाले फायदे के बारे में भी बताया जाएगा। इस अवसर पर प्रो.एसएन पोद्दार, प्रो. प्रभु नारायण लाल दास, विभाग संयोजक अवधेश कुमार, जिला संयोजक महेश कुमार, दशरथ प्रसाद, सदर अमर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.