गाजीपुर, फरवरी 22 -- देवकली, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बाजार में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती और स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर साथ हुआ। नमामि गंगे और रेलवे बोर्ड के सलाहकार रितेश पाण्डेय, मुख्य अतिथि यूपी कॉलेज के छात्र नेता अंकुर श्रीवास्तव, जौनपुर के शासकीय अधिवक्ता मनोज भाई और खंड कार्यवाह प्रवीण पंकज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया। मुख्य अतिथि अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि संघ के पंच प्रण सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण और स्वदेशी बोध राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं में संघ के स्वयंसेवक अग्रणी भूमिका निभाते हैं और शिक्षा, सेवा और सामाजिक जागरूकता के क्ष...