आदित्यपुर, दिसम्बर 6 -- स्वदेशी जागरण मंच का जिला सम्मेलन 7 को, भाग लेंगे चम्पाई ग़म्हरिया, संवाददाता। स्वदेशी जागरण मंच की ओर से रविवार को एक दिवसीय जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मलेन में जिला के 9 प्रखंडों के 200 स्वदेशी कार्यकर्ता सम्मलित होंगे। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक चम्पाई सोरेन भाग लेंगे। यह जानकारी विभाग पत्रिका प्रमुख रमेश कुमार, जिला संयोजक अजित कुमार सिंह, पर्यावरण प्रमुख रश्मि, संघर्ष वाहिनी प्रमुख विवेक कुमार और बाबू मिश्रा ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता में दी। बताया कि संगठन की मजबूती के लिए जिला कमेटी का पूर्ण विस्तार और 9 प्रखंडों में कार्यकर्ताओं के बीच दायित्व की घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय मेला प्रमुख सचिन्द्र बरियार, अखिल भारतीय सह पर्यावरण प्रमुख बन्दे शंकर सिंह, ...