सिमडेगा, अक्टूबर 14 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को कोलेबिरा विस स्तरीय आत्मनिर्भर भारत अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना प्रधानमंत्री ने देखा है हम सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर देश की जनता के साथ उस सपना को साकार करना है। कार्यशाला को संबोधित करते हुए एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने कहा की आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान जो 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक चलेगा। आत्मनिर्भर भारत संकल्प कार्यशाला का आयोजन पहले चरण में सभी जिलों में तथा दूसरे चरण में सभी मंडलों में करना है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री निरंतर सामाजिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की आवश्यकता पर बल दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पाद खरीदने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.