पलामू, अक्टूबर 14 -- पाटन, प्रतिनिधि। भाजपा के आत्म निर्भर भारत-संकल्प अभियान के तहत छतरपुर विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार को पाटन के कुड़वां मोड़ पर हुआ। आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के तहत भारत माता की सेवा और सम्मान के लिए उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया तथा घर-घर स्वदेशी संकल्प पत्र भरकर दिया। मुख्य अतिथि सह राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री तथा कोडरमा के विधायक नीरा यादव ने कहा कि घर-घर स्वेदशी वस्तुओं को अपनाकर ही भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता को पुनर्जीवित कर सकते है। आत्म निर्भर भारत-भारत सरकार की एक पहल है जिसका उद्देश्य देश को आर्थिक रूप से आत्म निर्भर करना है। आत्म निर्भर बनाने के लिए सबका सहयोग जरूरी है। पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम ने कहा कि स्वदेशी को खुद अपनाए तथा समाज एवं परिवार को अपनाने के लिए प्रेरित करे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.