पीलीभीत, सितम्बर 24 -- पीलीभीत। गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि स्वदेशी अपना कर हमें अपने देश को आत्मनिर्भर बनाना है। इसमें किसी एक व्यक्ति या संगठन नहीं बल्कि हर वर्ग को अपनी महती भूमिका निभानी है। जन हित में जीएसटी की नई दरें हमारे देश को ऊंचाईयों तक ले जाएंगी और हर वर्ग को लाभ देंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में क्रान्तिकारी नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी सुधार के सिलसिले में व्यापारिक संगठनों, व्यापारियों, अधिवक्ताओं एवं सीए समेत गणमान्यों के साथ जीएसटी सुधार कार्यशाला का आयोजन किया गया। मंगलवार को पूरनपुर हाईवे पर स्थित बारात घर के सभगार में मुख्य अतिथि गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि नई जीएसटी की दर से सामाजिक, आर्थिक/व्यापारिक, शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर दूरगामी समाज के हित में अच्छे परिणाम दिखेंगे। जीएसट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.