कौशाम्बी, नवम्बर 5 -- भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद। एनडी कान्वेंट स्कूल एंड कॉलेज भरवारी में बुधवार को स्वदेशी मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें रिद्धि सिद्धि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के प्रबंधक एवं भाजपा के पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा निर्मित नवाचारपूर्ण मॉडलों, कृषि उत्पादों एवं हस्तनिर्मित वस्तुओं का अवलोकन कर उत्साहवर्धन करते हुए सृजनशीलता की सराहना किया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 11वीं की छात्राएं एंजेल, अर्पिता, रिद्धि एवं शिखा आनंद ने आकर्षक आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शित किए। कक्षा 9वीं (यू.पी. बोर्ड) की छात्रा गौरी नंदनी नव्या ने वेद-पुराण से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किया, जबकि आयुष ने दूध दुहता किसान विषय पर ग्रामीण जीवन का जीवंत चित्रण किया। 8वीं के...