भभुआ, फरवरी 1 -- भभुआ, कार्यालय संवाददाता। लोकसभा में रविवार को पेश किए गए बजट 2026 में स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देने की बात सरकार ने कही है। इसके लिए 40 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। स्वदेशी उत्पाद को बढ़ावा मिलने से कैमूर के बेरोजगारों को छोटे व मंझोले उद्योग स्थापित करने का मौका मिलेगा। कैमूर में पहले से रेडीमेड कपड़ा, चप्पल, पेवर ब्लॉक ब्रिक्स, सीमेंट, पाइप, चावल, ब्रान तेल तैयार करेन के उद्योग स्थापित हैं। कैमूर में करीब 25 मंझोले व 100 छोटे उद्योग लगे हैं। दूसरे राज्य के 20 उद्योगपति पूंजी निवेश किए हैं। कई उद्योग स्थापित करने के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। कैमूर इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि सरकार द्वारा स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देने से कैमूर के बेरोजगार युवक भी छोटे उद्योग स्थापित कर सकते हैं। जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.