हल्द्वानी, नवम्बर 1 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। भाजपा महिला मोर्चा के आह्वान पर शनिवार को नगर निगम सभागार में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने लोगों से स्वदेशी उत्पादों के प्रचार-प्रसार को आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बाजार मुहैया कराने के लिए कार्य करें। मेयर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भारत को विश्व गुरु बनाने के सपने को साकार करना है। प्रदेश मंत्री मोहिनी पोखरिया ने महिला समूहों से जैविक वस्तुओं के उत्पादन को बढ़ावा देने का आह्वान किया। भावना मेहरा ने कहा कि महिला समूहों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थापित होने के लिए उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतारना पड़ेगा। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अलक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.