लखनऊ, अक्टूबर 13 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने स्वदेशी उत्पादों को लेकर सरकार द्वारा स्वदेशी के उत्पादों को बढ़ावे देने को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि वर्तमान सरकार सिर्फ "स्वदेश" और "आत्मनिर्भर भारत" का नारा लगाकर जनता को भ्रमित कर रही है। हकीकत यह है कि सरकार की नीतियां विदेशी कंपनियों के हित में और गांवों के स्वदेशी उत्पादों के खिलाफ़ काम कर रही हैं। अगर सरकार वास्तव में स्वदेशी वस्तुओं के प्रति गंभीर होती, तो गांवों में बने उत्पादों की खरीद और मार्केटिंग का जिम्मा खुद उठाती। परंतु स्थिति यह है कि अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसी विदेशी कंपनियों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जबकि गांवों में मेहनत से तैयार किए गए स्वदेशी सामानों को बाजार तक पहुंचाने वाला कोई नहीं।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.