रांची, अक्टूबर 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, अभियान के प्रदेश संयोजक एवं महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने प्रदेश में शुरू किए जा रहे स्वदेशी अभियान का स्टीकर, पोस्टर, पम्पलेट, नोट पैड, संकल्प पत्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह भी उपस्थित थे। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी अभियान एक दूसरे के पूरक हैं। स्वदेशी अभियान को बढ़ावा देकर, स्वदेशी उत्पादों को अपने दैनिक जीवन में अपना कर भारत का प्रत्येक नागरिक भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर भारत बनाने में बड़ा योगदान कर सकता है। उन्होंने अभिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.