मैनपुरी, सितम्बर 30 -- आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान भाजपा द्वारा चलाया जा रहा है। मंगलवार को अभियान के तहत पतारा मंडल में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में पहुंची भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने पदाधिकारियों से कहा कि वह लोगों को स्वदेशी अपनाने के लिए जागरूक करें। स्वदेशी अपनाने से छोटे कारोबारियों, दुकानदारों को लाभ होगा। जिलाध्यक्ष ने मंडल के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह लोगों के घर-घर जाकर स्वदेशी अपनाओ के बारे में जागरूक करें। जिलाध्यक्ष ने स्वदेशी अपनाने के फायदे भी बताए। कहा कि देश में निर्मित वस्तु का इस्तेमाल करने से उस वस्तु का निर्माण करने वाले देश के व्यक्ति को लाभ होगा और स्वयं भी स्वदेशी वस्तु का प्रयोग करने से गर्व महसूस होगा। स्वदेशी वस्तु सस्ती होगी और टिकाऊ होगी। स्वदेशी अपनाने से आत्मनिर्भर भारत बनेगा। देश में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.