देवघर, नवम्बर 10 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के गड़िया स्थित प्रखंड परिसर में रविवार को भाजपा ग्रामीण मंडल के तत्वावधान में आत्मनिर्भर संकल्प अभियान के तहत सम्मेलन का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष महेंद्र भोक्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर बनने व स्वदेशी अपनाने को लेकर आवश्यक जानकारी दी गई। मौके पर महेन्द्र भोक्ता ने कहा कि केंद्रीय नेतुत्व के आदेशानुसार हम सभी स्वदेशी को शक्ति देने व राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने को लेकर इस अभियान में सहभागी बने हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन हर घर घर स्वदेशी पहुंचना हैं। सभी को स्वदेशी अपनाने व उसका उपयोग करने के लिए प्रेरित करना हैं। आत्मनिर्भर भारत ही विकसित भारत का आधार हैं। मौके पर रविन्द्र भैया, विक्रम शर्मा, सरयू दास, बि...