मैनपुरी, अक्टूबर 7 -- भाजपा द्वारा भोगांव विधानसभा में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं जीएसटी सम्मेलन का आयोजन कैंप कार्यालय पर किया गया। मुख्य अतिथि फिरोजाबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष वृंदावन लाल गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश के व्यापारियों और उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने 12 और 28 प्रतिशत वाले जीएसटी स्लैब को समाप्त कर आम जनता को सीधा लाभ पहुंचाया है। भोगांव विधायक व पूर्व मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में यह ऐतिहासिक कदम है। केंद्र और प्रदेश सरकार व्यापारी वर्ग के विकास व समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि हम स्वदेशी अपनाएंगे तो देश मजबूत होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.