लातेहार, अक्टूबर 9 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह भाजपा मंडल कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा नेता सखिचन्द प्रसाद ने की। बैठक में स्वदेशी अपनाने पर जोर देते हुए इससे आर्थिक मजबूती में मदद मिलने पर जोर दिया गया। कहा कि किसान और छोटे उद्योग सशक्त होगा। स्वदेशी ताकत ही सबसे बड़ी शक्ति है। स्वदेशी अपनाने से देश की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगीं। साथ ही देश आत्मनिर्भर भी तेजी के साथ बनेगा। संचालन महामंत्री मनोज प्रसाद ने किया। बैठक में मंडल भाजपा प्रभारी कौशल किशोर प्रसाद आदि कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। उधर बैठक में भाजपा के कई कार्यकर्ता शामिल नहीं हुए। भाजपा नेता कन्हाई प्रसाद, मनोज यादव, सुनील सिंह आदि कार्यकर्ताओ ने बताया कि बैठक में शामिल होने के ल...