बिहारशरीफ, दिसम्बर 11 -- स्वदेशी अपनाएं और आत्मनिर्भर भारत बनाएं भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में की बैठक स्वदेशी अपनाने का लिया संकल्प फोटो : बिहार भाजपा : बिहारशरीफ भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में गुरुवार को संगठनात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष राजेश कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में गुरुवार को कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक हुई। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि स्वदेशी अपनाएं और आत्मनिर्भर भारत बनाएं। इसके लिए लोगों को प्रेरित करें। इस बैठक में शामिल लोगों ने स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया। घर घर स्वदेशी, हर घर स्वदेशी अभियान के तहत आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए सहयोग करने व लोगों को प्रेरित करने की बात कही। इस विशेष बैठक में हर घर स्वदेशी अभियान को गति देने पर चर्चा हुई। जिल...