अयोध्या, जनवरी 11 -- अयोध्या। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महावीर प्रसाद गुप्ता 'बिगुलर'को कचेहरी स्थित सेनानी भवन में उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। को ऑपरेटिव बैंक के निदेशक धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू ने इस मौके पर कहा कि आज के नौजवानों को सेनानी बिगुलर से प्रेरणा लेनी चाहिए। अधिवक्ता संघ के निवर्तमान महामंत्री गिरीश चन्द्र तिवारी ने कहा कि शहीदों व सेनानियों के बलिदान व उनके त्याग के रूप में जो हम सब पर उनका जो ऋण है वह देश कभी चुका नही सकता। समारोह को जनवादी नेता, सत्यभान सिंह, पंकज द्विवेदी, अजय वर्मा एडवोकेट राजीव शुक्ला एडवोकेट सेनानी आश्रित प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव सम्बोधित किया। श्रद्धांजलि सभा में सैनानी वंसज तरूण गुप्ता डम्पी, वैश्य समाज नेता देवेन्द्र अग्रहरि, उग्रसेन मिश्रा, धर्मेन्द्र सिंह फास्टर, सरदार एकबाल सिं...