अररिया, अगस्त 17 -- अररिया,निज संवाददाता 79वें स्वतंत्र दिवस के अवसर पर भारत जोड़ो अभियान, अररिया ने एक सामूहिक राखी और स्वतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया। "जश्न ए आज़ादी" कार्यक्रम में जिले के युवा नेतृत्व सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए।देश प्रेम और आपसी बंधुत्व का सन्देश देने के लिए इस दिन को आजादी के जश्न के प्रतीक के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जाति, धर्म, वर्ग और लिंग की दीवारों को तोड़ते हुए एक दूसरे को तिरंगी राखियां बांधी और एक दूसरे व देश की सुरक्षा की शपथ ली।सत्यभामा कुमारी ने उपस्थित सभी को संविधान की शपथ दिलाई और सब ने शपथ दोहराते हुए संविधान के मूल्यों की रक्षा करने का प्रण लिया।यहां बता दे कि भारत जोड़ो अभियान नागरिक समाज की एक देशव्यापी पहल है। इस कार्यक्रम का आयोजन संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देने, लोकत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.