प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 18 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। युवा क्रांति के कार्यकर्ताओं ने आजादी के महानायक आजाद हिंद फौज के संस्थापक सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर नगर के सुभाष पार्क में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। संरक्षक आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि मां भारती के वीर सपूत सुभाष चंद्र बोस का स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा। देश की स्वतंत्रता के लिए सुभाष चंद्र बोस ने क्रांतिकारी विचारधारा के लोगों को आजाद हिंद फौज से जोड़ा। नेताजी का मुख्य उद्देश्य भारत माता को ब्रिटिश शासन से मुक्ति और स्वतंत्र भारत का निर्माण करना था। ऐसे महान राष्ट्रवादी विचारधारा के क्रांतिकारी सपूत को हम सभी नमन करते है। इस दौरान सुशील चंद्र शुक्ला, मनीष भारती, अखिलेश मिश्रा, आशीष मिश्रा, अच्युता नंद पाण्डेय, ऋषभ शुक्ला, अविनाश मिश्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.