कन्नौज, जनवरी 9 -- तिर्वा, संवाददाता। स्वंत्रता संग्राम सेनानी छोटे लाल पाल की 23 वीं पुण्यतिथि पर कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अंशू पाल ने कहा कि देश की आजादी में प्राण न्योछाबर करने वाले हमेशा याद रखे जाएंगे। हसेरन विकास खण्ड के सादिकपुर गांव में स्व. छोटे लाल पाल की 23 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अंशू पाल ने स्वंत्रता संग्राम सेनानी की समाधी पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी। अंशू पाल ने कहा कि आजादी में स्व. छोटेलाल पाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनकी कुर्बानी से आज हम आजाद हुए हैं। ऐसे सेनानियों कर्ज कभी भुलाया नहीं जा सकता है। गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को कम्बल वितरित किए गए। इस अवसर पर धर्मवीर यादव, दिनेश, डाॅ. गोविन्द, विवेक, रामचन्द्र, जीतू यादव, रामप्रकाश तिवारी, अरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.