मिर्जापुर, जनवरी 31 -- मिर्जापुर। देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में शुक्रवार को मौन धारण कर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विंध्याचल मंडल के आयुक्त कार्यालय आयुक्त राजेश प्रकाश, कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट मौन धारण कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अपर आयुक्त न्यायिक डा विश्राम,आयुक्त प्रशासन राम कुमार द्विवेदी, अपर निदेशक स्वास्थ्य, मण्डल के तीनों जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारी सहित सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणो की आहूति देने वाले शहीदों की स्मृति में मौन धारण किया गया। इस अवसर पर मु...