चक्रधरपुर, मार्च 3 -- चक्रधरपुर।स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद महाराज अर्जुन सिंह की शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान चक्रधरपुर स्थित वीर अर्जुन सिंह बाल उद्यान में सोमवार को स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सामाजिक कार्यकता सदानंद होता ने कहा कि ये मिट्टी वीर अर्जुन सिंह जैसे शहीदों के शहादत से रंगी हुई है। सर्वस्व राजपाट त्याग कर देश के लिए मर मिटनेवाले वीर को शहादत दिवस पर नमन करता हूं। वो वैसे वीर योद्धा थे, जिन्हें सिंहभूम की प्रजा की स्वतंत्रता प्रिय थी, इसलिये अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई की। वहीं झामुमो नेता दिनेश जेना ने कहा मैं उस महापुरुष को नमन करता हूं, जो प्रजा प्रिय थे। प्रजा की स्वतंत्रता के लिये अंग्रेजों की काल कोठरी में आज ही के दिन 30...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.