रांची, नवम्बर 27 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता सेनानी वीर बुली प्रदान महतो की आदमकद प्रतिमा का अनावरण गुरुवार को भकुआडीह मोड़ पर किया गया। कार्यक्रम में सेनानी के वंशजों, ग्राम प्रधान और पाहन के साथ देवेंद्रनाथ महतो ने प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान वंशज परिवार को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। अनावरण से पहले, देवेंद्रनाथ महतो ने ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के साथ सोनाहातू बाजार से कार्यक्रम स्थल तक तिरंगा पदयात्रा की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी और आंदोलनकारी की विचारधारा अमर होती है और सभी को वीर बुली महतो के पदचिह्नों पर चलते हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मौके पर सेनानी वंशज परिवार से प्रसिद्ध, संजय, मोहिनी कुमारी, गणेश, सरस्वती, सुदेश, हरेन,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.