बिहारशरीफ, जुलाई 26 -- हरनौत, निज संवाददाता। प्रखंड के खरथउआ गांव निवासी 102 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी व नालंदा जिला कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानी प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष वाल्मीकि सिंह का शनिवार को निधन हो गया। जीवनपर्यंत कांग्रेस से जुड़े रहे वाल्मीकि सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया था। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला के निर्देश पर पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने गांव पहुंचकर उन्हें पार्टी का तिरंगा व पट्टा अर्पित किया और शोक संवेदना जताई। कांग्रेस ने उनके निधन को जिला संगठन की बड़ी क्षति बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.