औरंगाबाद, फरवरी 11 -- दाउदनगर मौला बाग स्थित सूर्य मंदिर पोखरा परिसर में स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार सरकार में मंत्री रहे रामनरेश सिंह की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन उनके पुत्र डॉ. संजय कुमार सिंह की ओर से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक ऋषि कुमार ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में संघर्ष स्थायी नहीं होता। जो लोग कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य के लिए निरंतर प्रयास करते हैं, उन्हें समय आने पर सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने रामनरेश सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ-साथ मंत्री के रूप में भी उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। समार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.