चक्रधरपुर, मार्च 21 -- राउरकेला, संवाददाता। कुड़माली स्वतंत्रता सेनानी रघुनाथ महतो के 287वां जन्म दिवस पर आगामी 21 मार्च को कुड़माली सांस्कृतिक अखाड़ा द्वारा भंज भवन में झूमर संध्या का आयोजन किया जायेगा। इस झूमर संध्या कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रघुनाथपाली के विधायक दुर्गाचरण तांती एवं मुख्य वक्ता के रुप में जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर के कुड़माली विभाग के प्रोफेसर मनसा महतो उपस्थित होंगे। इसकी जानकारी अध्यक्ष लखन महतो ने दी है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजखरसवां के झूमर सम्राट संतोष महतो द्वारा झूमर प्रस्तुत किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.