लोहरदगा, जनवरी 31 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के नामचीन स्वतंत्रता सेनानी बुधन सिंह की 114 वीं जयंती और 57 में पुण्यतिथि 31जनवरी को सादगी के साथ मनाई गई। उनका जन्म 31 जनवरी 1912 को और मृत्यु 31 जनवरी 1969 को हुई थी। देश के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के वह काफी नजदीकी थे। जब डॉ राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रपति बनने के बाद लोहरदगा आए थे तो उनको नाम से पुकार कर बुलाया था। फिर उनकी कार बुधन सिंह ने चलायी थी। आजादी के संघर्ष के दिनों में डॉ राजेंद्र प्रसाद का लोहरदगा आना होता था। बुधन सिंह आजादी के आंदोलन के दौरान 1932 व 1942 में दो बार जेल भेज दिए गए थे। वह सामाजिक कुरीतियों के प्रबल विरोधी थे । उसे वक्त जब समाज में भेदभाव का वातावरण था, उस वक्त भी सनातनी सर्व समाज के मंदिरों में प्रवेश के पक्षधर थे। शनिवार को उनके जयंती और पुण्यतिथि पर ...